खरगोन। दिल्ली में पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) और छात्रों ने बिस्टान नाका स्थित टंट्या मामा प्रतिमा के पास धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए घायल छात्रों को मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।