मंडी: मंडी में धूमधाम से मनाई गई ईद, नमाज अदा कर मांगी गई अमन शांति की दुआ: मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के कोषाध्यक्ष इकबाल अली
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 वीरवार को मंडी की रामनगर मस्जिद में ईद का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाई-चारे का संदेश दिया और देश के लिए अमन की दुआ मांगी।यहां सुबह दस बजे ईद की नमाज अदा की गई।मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।