बरेली: बरेली में सनसनी: महिला की हत्या, शव पीलीभीत में फेंका गया, आरोपी पुलिस हिरासत में, एसपी सिटी ने दी जानकारी
बरेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला की हत्या कर उसका शव पीलीभीत में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और पूरे मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ