चरखारी: पाठा गांव में 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
महोबा के पाठा गांव निवासी ईश्वरी प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मार्च की रात उसका 18 वर्षीय नाती निखिल फसल की कटाई करने के लिए गया हुआ था और रात में वह रामप्रसाद के खेत में लेटा हुआ था।तभी ट्रैक्टर चालक जगभान ने अपना ट्रैक्टर बैक करते समय उसके नाती पर चढ़ा दिया। जिससे निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।