खलीलाबाद: रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर निवासी 26 वर्षीय गजेंद्र बहादुर सिंह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वह रोज की तरह सब्जी लेने जा र