योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 238 को लेकर सेविका किरण कुमारी और रमना गांव निवासी अशोक चौधरी के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। शनिवार के दोपहर करीब तीन बजे मीली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अनियमितता और बदनामी के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सेविका किरण कुमारी।