नारायणगढ़: राजकीय कॉलेज, नारायणगढ़ में 10 दिवसीय IT कौशल कार्यशाला का समापन
राजकीय महाविद्यालय, नारायणगढ़ में 10 दिनों तक चली IT स्किल्स और AI टूल्स पर प्रैक्टिकल कार्यशाला का समापन हुआ। छात्रों को ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग, बिना कोडिंग वेबसाइट बनाना और रिज्यूमे तैयार करना सिखाया गया। फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में स्टाफ को क्लाउड और कान्वा टूल्स की ट्रेनिंग दी गई। प्राचार्य और पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों और स्टाफ को प्रमाणपत्र वितरित किए।