आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका के समाहरणालय सभागार में DC अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने पिछले बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।