टिब्बी: टिब्बी की कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद का शुभारंभ, मंडी में 18,261 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य
टिब्बी स्थित कृषि उपज मंडी में एफसीआई, आरएसएफ सीएससी एवं तिलम संघ को खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। गेहूं की सरकारी खरीद का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि विपणन विष्णु दत्त शर्मा, एसडीएम सत्यनारायण सुथार, कृषि उपज मंडी सचिव विनिता लोहमरोड आदि ने किया। इस मौके पर गेहूं विक्रय करने आए किसानों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।