घुवारा: छतरपुर पुलिस में तबादला, अभिषेक पाण्डेय बने बमनोरा थाना प्रभारी
छतरपुर पुलिस अधीक्षक Rajat Saklecha ने थाना प्रभारियों में फेरबदल करते हुए अभिषेक पाण्डेय को बमनोरा थाना प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस विभाग द्वारा सोमवार की 5 बजे जारी आदेश के बाद उन्होंने नए पद का कार्यभार संभाल लिया है। यह बदलाव जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।