बांसवाड़ा: जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा का पुतला दहन किया गया
अलवर के भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा के द्वारा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और राम मंदिर प्रवेश के बाद गंगाजल से मंदिर धोने की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश है। बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञान देव आहूजा का मंगलवार शाम 4:30 बजे पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी करी।