बांसवाड़ा: उदयपुर डूंगरपुर लिंकरोड स्थित भट्टमेवाड़ा कॉलोनी में सार्वजनिक उपयोग की जमीन को लेकर नगर परिषद आयुक्त को दिया ज्ञापन
बांसवाड़ा में उदयपुर डूंगरपुर लिंक रोड पर स्थित भट्ट मेवाड़ा कॉलोनी के बीच में सार्वजनिक उपयोग की जमीन को लेकर क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार शाम 5:15 बजे नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन दिया। साथ ही सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रखरखाव और उपयोग के संबंध में रजिस्टर्ड समिति के नाम आदेश जारी करने की मांग की गई।