हुज़ूर: प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में परोसे गए सैंडवि में मिली मृत मक्खी, ग्राहक ने की खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026 भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में परोसे गए सैंडविच में मृत मक्खी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक ने इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से करते हुए इसे स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ बताया है। शिकायत के अनुसार, फास्ट फूड खाते समय सैंडविच के अंदर एक कीड़ा दिखाई दिया जिसे ध्यान से देखने पर वह मृत मक्खी निकली|