मांझी: ताजपुर: दाहा नदी पर जर्जर पुल पर आवागमन बंद, प्रशासन नए पुल के निर्माण की तैयारी में
Manjhi, Saran | May 15, 2026 मांझी गुठनी राजकीयमार्ग पर ताजपुर के समीप दाहा नदी पर स्थित जर्जर सड़क पुल को जांच के बाद खतरनाक घोषित कर दिया गया गुरुवार की देर शाम इस पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रशासन ने पूरी तरह बंद कर दिया छपरा सदर एसडीओ नितेश कुमार पथ निर्माण विभाग के एसडीओ तथा मांजी सीओ सौरभ अभिषेक की मौजूदगी में पुल के दोनों ओर लोहे का गार्डन लगाकर रास्त सील कर दिया गया