बेंगाबाद: जिला कांग्रेस की मासिक बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र, संगठन विस्तार पर चर्चा
बक्सीडीह रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को 2 बजे जिला कांग्रेस की विस्तारित कमेटी की प्रथम मासिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला के तमाम नवनियुक्त पदाधिकारी प्रखंड अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक मैं सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया द्वारा प्रदान किया गया ।