परसिया: रास्ता बंद होने से तीन वार्डों के लोग परेशान, भाजपा ने डीडीएमएस की जमीन से रास्ता देने के लिए ज्ञापन सौंपा
माईंस रेस्क्यु स्टेशन के समीप डिप्टी डाईरेक्टर आफ माईन सेफ्टी के कार्यालय के समीप से रास्ता बंद होने से तीन वार्डों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। दो किलोमीटर का चक्कर नागरिकों को लगाना पड रहा है। नागरिकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी पंकज मुंगिया ने एसडीएम को 3 बजे ज्ञापन सौंपा।