पन्ना: सावधान! 20 मई को पन्ना में दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी, ज़रूरी दवाएं आज ही खरीदें
Panna, Panna | May 18, 2026 पन्ना जिले के दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन फार्मेसी और अवैध रजिस्ट्रेशन के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आगामी 20 मई को 'भारत बंद' के आह्वान पर जिले की सभी दवा दुकानें पूरी तरह ठप रहेंगी। दवा संघ ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति और असुविधा से बचने के लिए 19 मई की रात तक अपनी सभी जरूरी दवाएं जरूर खरीद लें।