मोहनलालगंज: जनता दर्शन में पहुंचे फरियादी, विधायक अमरेश कुमार ने सुनी उनकी समस्याएं
लखनऊ के मोहनलालगंज कार्यालय में विधायक अमरेश कुमार ने जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी और राजस्व से जुड़ी शिकायतें विधायक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।