शेखपुरा जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। छात्रा मौसम कुमारी, जो सुपौल की निवासी बताई जा रही है, को कॉलेज के शिक्षकों द्वारा तत्काल सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर छात्रा को तुरंत ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन वहां कोई भी ऑक्सीजन पॉइंट चालू नहीं मिला।