शुजालपुर: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी विकास कार्यों की सौगात, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर साधा निशाना
शहर के संदीपनी सीएम राइज विद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।