करपी: शेरपुर गांव में चोरी की बाइक के साथ एक युवक मंगलवार को गिरफ्तार
Karpi, Arwal | Aug 12, 2025 करपी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे चोरी की बाइक के साथ कृष्णा चंद्रवंशी नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि करपी बस स्टैंड से मुकेश कुमार नामक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में करपी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी।