करपी: तेलपा देवकुंड स्टेट हाईवे पर बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दो अन्य घायल
Karpi, Arwal | Aug 10, 2025 शहर तेलपा थाना क्षेत्र के पांडे चक गांव के निकट शहरतेलपा देवकुंड स्टेट हाईवे पर शनिवार की रात 12:00 बजे बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति जख्मी हो गया। मृतक सरोज कुमार उर्फ लाल मुनी राजवंशी शहर तेलपा का निवासी है। अन्य दो जख्मी शंकर तथा सोनू कुमार भी शहर तेलपा के निवासी हैं। इनमें शंकर की चिकित्सा पटना पीएमसीएच में चल रही है।