लक्ष्मीपुर: खिलार के आदिवासी टोला में आग पीड़ितों से विधायक ने की मुलाकात, राहत सामग्री वितरित की
लक्ष्मीपुर प्रखंड के खिलार पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला में हाल ही में हुई आगजनी की घटना के बाद रविवार को 5 बजे क्षेत्रीय विधायक दामोदर रावत पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान विधायक ने पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।