शिवपुरी: ग्राम नारही में चालक द्वारा लापरवाही से चलाने से ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार 8 वर्षीय बालिका की गिरने से मौत, रिपोर्ट दर्ज
थाना अमोला क्षेत्र के ग्राम नारही में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 8 वर्षीय काव्या आदिवासी की दर्दनाक मौत हो गई। फरियादी सुनील आदिवासी ने बताया कि वह भूपेन्द्र ठाकुर के ट्रैक्टर से खाद लेकर खेत जा रहे थे, तभी चालक द्वारा तेज व लापरवाही से चलाने पर काव्या ट्रॉली से गिर गई और पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई