वारासिवनी: साकड़ी नाले के पास सड़क दुर्घटना में मामा-मामी की मौत, भांजे के लिए कपड़े लेने निकले थे
भांजे के लिए कपड़े खरीदने डोंगरमाली जा रहे पति-पत्नी की शनिवार दोपहर साकड़ी नाला पुलिया के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित फरार हो गया। हादसे में दंपति का भांजा गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विवेक पटेल शव विच्छेदन गृह पहुंचे