बेगूसराय नगर निगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के साथ लगे साउंड सिस्टम से प्रतिदिन सुबह भक्ति भजन प्रसारित किए जाते हैं। सुबह-सुबह गूंजने वाले भजनों से शहर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। कई लोगों का कहना है कि इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण के साथ होती है।