मुहम्मदाबाद: वीर अब्दुल हमीद सेतु पर दुर्घटना में लापता विट्ठल गुप्ता का शव पांचवे दिन मिला, गोताखोरों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
गाजीपुर के वीर अब्दुल हमीद सेतु पर 4 अप्रैल की भोर करीब 3 बजे हुए भीषण हादसे ने सभी को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरा, जिसमें सवार ड्राइवर राजन यादव और खलासी विट्ठल गुप्ता लापता हो गए थे। जहां दो दिन पहले ड्राइवर का शव बरामद कर लिया गया, वहीं खलासी का शव अब तक नहीं मिल पाया है।सर्च ऑपरेशन के दौरान केवल उसकी कलाई मिली है।