बोचहां: बहरामपुर गांव में वार्ड सदस्य के घर पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र के बल्थी रसुलपुर पंचायत के बहरामपुर गांव में एक वार्ड सदस्य के घर पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना बीते शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीण मो हकीम ने बताया गोली चलने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।