अनूपपुर: 24 से 30 जून तक चलेगा हेलमेट जागरूकता अभियान
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा 24 जून से 30 जून तक जिलेभर में विशेष हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हेलमेट के महत्व एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से हर यात्रा के दौरान मानक हेलमेट पहनने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर