कर्वी: मानिकपुर के गांव गाड़ा काछार में दबंग पड़ोसियों ने अकेला पाकर मां-बेटे को किया घायल, पुलिस ने CHC में करवाया भर्ती
चित्रकूट के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा कछार में देर रात मारपीट की घटना सामने आई। रामजी पर पड़ोसी रामबली व साथियों ने हमला किया, बचाने आई मां फूलचंदी को भी पीटकर घायल कर दिया। पीआरबी 112 ने दोनों को रात 1 बजे सीएचसी में भर्ती कराया, इलाज जारी है, आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।