मुज़फ्फरनगर: खालापार में हाई वोल्टेज ड्रामा, पूर्व सांसद की भतीजी ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी, बेटियों और करोड़ों की रकम के लिए जंग
मुजफ्फरनगर के खालापार में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पूर्व सांसद की भतीजी अपने ससुराल के गेट पर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसे घर से निकाल दिया गया और उसकी दोनों बेटियां व करोड़ों की रकम रोक ली गई। ससुराल पक्ष ताला लगाकर फरार है। पीड़िता का कहना है कि वह अपना हक लेकर ही यहां से उठेगी।