कर्वी: 9 मई 2026 को आयोजित होगी द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत, चित्रकूट जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव ने दी जानकारी
9 मई 2026 को आयोजित होगी द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत चित्रकूट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने आज शुक्रवार की सुबह 11बजे मीडिया से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि निर्धारित की जा चुकी है। राष्ट्रीय लोक अदालत मे के सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाता है।