मंगरार गांव में पड़ोसियों द्वारा सीताराम सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही जेवरात छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद पीड़िता की बेटियों ने एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करते हुए पुलिस प्रशासन व पत्रकार से गुहार लगाई है। यह वीडियो रविवार की शाम 4:00 बजे सामने आई है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।