कैराना: कांधला पुलिस ने पशु चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 28, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी कपिल ने खेत पर बंधा भैंसा चोरी करने और मोहल्ला नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी शमीम ने दो बकरी के साथ ही सामान चोरी करने के संबंध में मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया है। रविवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि घटनाओं में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।