बदायूं: जनपद में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन, जनपद में 20,28,328 मतदाता
Budaun, Budaun | Apr 10, 2026 जनपद बदायूँ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।