बेरो: बेड़ो थाना कांड में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार, दो मोबाइल एवं सोने का लॉकेट बरामद
Bero, Ranchi | Jun 24, 2026 बेड़ो थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े कांड संख्या 62/26 में बड़ी कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त मकबुल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो मोबाइल फोन और सोने का बना दुर्गा मां का लॉकेट बरामद किया है। थाना प्रभारी मो. कफिल अहमद ने बताया कि मामले में आगे भी जांच जारी है।