नगर नौसा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में चुनाव कर्मियों को दिया गया ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण, SDO रहे मौजूद
नालंदा में 1 जून को लोकसभा चुनाव होना है जिसको लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में हिलसा एसडीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में चुनाव कार्य में लगने वाला ईवीएम मशीन एवं वीवी पैट मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर राजीव कुमार ने इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया इस तरह हिलसा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कर्मी मौजूद रहे।