धमतरी: रामपुर वार्ड के लोग खतरों के बीच रहने को मजबूर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
धमतरी शहर के रामपुर वार्ड का डबरी पारा के लोग सालों से गहरे दलदल और बदबू के साये में जी रहे है। यहां 100 फीट लंबा, 30 फीट चौड़ा तालाब नुमा गड्ढा है। जिसमे आसपास के घरों का गंदा पानी आता है। वही दलदल का जलस्तर सड़क के बराबर पहुंच चुका है। वही अंधेरे में कई लोग इसे सड़क समझकर फंस चुके हैं। साथ ही बच्चे गड्ढे के पास खेलने को मजबूर हैं।