जशपुर: दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात
सुशासन तिहार 2026 के तहत दुलदुला विकासखंड के ग्राम कस्तूरा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जशपुर जनसंपर्क से गुरुवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने 6 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री पेंशन योजना के स्वीकृति आदेश वितरित किए।