धामपुर: स्योहारा के ग्राम मंडोरी में बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सोने के जेवरात चुराए
स्योहारा। ग्राम मंडोरी में बीती रात बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे।पीड़ित कासिम पुत्र मुन्ने के घर से करीब 2.5 लाख रुपये के जेवरात व 70 हजार रुपये नगद,मुकीम पुत्र सलीम के घर से 20 तोला सोना व नगदी चुराई।शनिवार की सुबह 8 बजे पुलिस ने जांच शुरू की।