लैलूंगा: महतारी वंदन KYC घोटाले का आरोप! 50-50 रुपए वसूली के बाद भी रिजेक्ट हुआ आवेदन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।
मड़िया कछार में महतारी वंदन योजना के KYC के नाम पर ग्रामीणों से 50-50 रुपए वसूले जाने और इसके बावजूद कई आवेदन रिजेक्ट होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इसे गरीबों के साथ अन्याय बताते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।