शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर संत रविदास महासभा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव जयमंगल राम ने की। बैठक में दलित समाज के लोगों के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए आवश्यक कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगामी 30 नवम्बर को पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर अंतिम रूप दिया जाएगा।