जहानाबाद: जहानाबाद में पुत्र की हत्या के आरोपी पिता गिरफ्तार, सौतेली मां और भाई फरार, पुलिस कार्रवाई में जुटी
जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने पुत्र की हत्या के आरोप के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना कांड संख्या-585/26 के प्राथमिक अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्वी गांधी मैदान का निवासी है और उसे उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, 17 जून को उसके पुत्र की मौत जहरीला पदार्थ के सेवन से हो गई थी।