गोमिया: डीजल-पेट्रोल की महंगाई पर भाकपा का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
Gumia, Bokaro | May 22, 2026 गोमिया अनुमंडल अंतर्गत आज शुक्रवार को डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने बोकारो थर्मल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।