डीग: डीग साइबर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deeg, Bharatpur | Jun 22, 2026 डीग साइबर पुलिस ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) के माध्यम से साइबर ठगी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और चेक बुक बरामद की हैं।