चायल: तहसील परिसर में चार साल से दर-दर भटक रहा भूमिहीन पीड़ित, समाधान दिवस में डीएम से न्याय की गुहार लगाई, जमकर किया विरोध
चायल तहसील में शनिवार 2 बजे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक भूमिहीन गरीब की पीड़ा सामने आई। बसुहार गांव निवासी मधुकर चौरासिया पुत्र स्वर्गीय छग्गू लाल ने जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।पीड़ित ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से अपनी समस्या के समाधान के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिल सकी।