लूनकरनसर: वार्ड संख्या 09 स्थित घर में घुसकर चोरी, चोरों ने नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ
लूणकरणसर कस्बे के वार्ड संख्या 9 में बीती रात अज्ञात चोर एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश सारण का परिवार रात के समय घर में सो रहा था। इसी दौरान चोर कमरे में घुसा और संदूक उठाकर घर के बाहर ले गया। वहां संदूक को तोड़कर उसमें रखे नगदी ओर जेवरात चोरी कर फरार हो गए।