भीलवाड़ा: लोटियास मोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर घायल
रायला थाना क्षेत्र के लोटियास मोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी,हादसे में बाइक सवार तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां ट्रॉमा वार्ड में तीनों घायलों का इलाज जारी है।