होशंगाबाद नगर: तेज हवाओं के साथ आंधी-पानी, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाएं, 33 व 11 केवी लाइन में फाल्ट से ब्लैक आउट
शनिवार रविवार दरमियानी रात करीब 2 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ली उसके बाद तेज हवाओं के साथ आंधी पानी का दौर शुरू हो गया लगभग 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने से कई पेड़ गिर गए जिसके चलते जिले में कई स्थानों पर 33 एवं 11 केवी बिजली लाइन में फाल्ट होने के चलते ब्लैक आउट हो गया। रातभर लोगों के यहां बिजली आपूर्ति बंद रही।