हरदोई: पुलिस लाइन से ई-रिक्शा के माध्यम से निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2024 हरदोई में आज पुलिस लाइन से ई-रिक्शा के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें शहर के कई ई-रिक्शा चालक शामिल हुए। ई-रिक्शा मतदाता जागरूकता रैली को DM मंगला प्रसाद सिंह और SP केशव चंद्र गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ई-रिक्शा चालकों ने शहर के सभी चौराहों से गुजरते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।